प्रो. संजीव शर्मा के निधन पर शोक

शिमला – राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय तथा मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने प्रोफेसर संजीव शर्मा के निधन पर शोक व्यक्त किया है। संजीव शर्मा का सोमवार देर शाम निधन हो गया था। संजीव शर्मा आईजीएमसी में रेडियोलॉजी विभाग के प्रमुख पद पर कार्यरत थे। अपने शोक संदेश में राज्यपाल ने कहा कि प्रो. संजीव शर्मा एक योग्य चिकित्सक होने के साथ-साथ एक उदार व्यक्ति थे। राज्यपाल ने कहा कि प्रदेश ने एक समर्पित चिकित्सक खो दिया है। राज्यपाल ने परमात्मा से दिवंगत आत्मा की शान्ति तथा शोक संतप्त परिवार को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।