भाजपा के पूर्व सांसद सत्य पाल जैन की अपील रेहड़ी-फड़ी वालों को लाइसेंस-जगह दे प्रशासन

चंडीगढ़ – चंडीगढ़ के पूर्व सांसद एवं भाजपा की राष्ट्रीय कार्यसमिति के सदस्य सत्य पाल जैन ने चंडीगढ़ के प्रशासक वीपी सिंह बदनौर को लिखे पत्रों में मांग की है कि मंडी में काम करने वाले रेहड़ी-फड़ी वालों को, जब तक अपनी मंडी चालू नहीं होती, कहीं और काम करने की अनुमति दी जाए। मनीमाजरा रेहड़ी-फड़ी संघर्ष कमेटी को मनीमाजरा में एक निश्चित स्थान पर काम करने की अनुमति दी जाए। प्रशासक को अलग-अलग लिखे दो पत्रों के साथ श्रीजैन ने चंडीगढ़ फड़ी वेलफेयर यूनियन अपनी मंडी के अध्यक्ष राज कुमार तथा रेहड़ी-फड़ी संघर्ष कमेटी, मनीमाजरा की अध्यक्ष रानी द्वारा दिए गए ज्ञापनों की प्रति भी भेजी है। इन प्रार्थना पत्रों पर तुरंत कार्रवाई की जाए।