अब कहर बरपाएगा मानसून, प्रदेश भर में 13 जुलाई तक भारी बारिश के आसार; यलो अलर्ट जारी

प्रदेश भर में 13 जुलाई तक भारी बारिश के आसार; यलो अलर्ट जारी, जट्टों बैराज में सबसे ज्यादा बरसे बादल

शिमला  – हिमाचल प्रदेश में मानसून का कहर 13 जुलाई तक बरपेगा। मौसम विज्ञान केंद्र ने राज्य के लिए यलो अलर्ट जारी कर दिया है। यानी प्रदेश के कई क्षेत्रों में इन दिनों में भारी बारिश होगी। हालांकि आठ और नौ जुलाई को कुछेक स्थानों पर ही गर्जन के साथ बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्वानुमान के अनुसार राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में बारिश होगी। इससे अधिकतम व न्यूनतम तापमान में हल्की गिरावट आएगी। पिछले 24 घंटों में हुई बारिश की बात की जाए, तो सबसे अधिक बारिश जट्टों बैराज क्षेत्र में 73 मिलीमीटर रिकार्ड की गई है। इसके अलावा आघर में 51 मिलीमीटर, अंबर में 46, बैजनाथ में 38, संगड़ाह में 35 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई। बता दे कि कई दिन से खराब चल रहे मौसम से अधिकतम व न्यूनतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की जा रही है। शिमला सहित अन्य उपरी क्षेत्रों में बरसात के मौसम में ठंडक का एहसास होने लगा है। इसी के साथ मौसम विभाग ने नौ और दस जुलाई को यलो अलर्ट जारी किया है। फिलहाल प्रदेश में अधिकतम तापमान की बात करें, तो मंगलवार को शिमला का अधिकतम तापमान 22.7, सुंदरनगर 33, भुंतर 33.6, कल्पा 24, धर्मशाला 29.8, ऊना 35.4, नाहन 28.2, सोलन 30.4, कांगड़ा 32.7, बिलासपुर 34, हमीरपुर में 33.8, चंबा 32.9, डलहौजी 20.6, केलांग में 24.1 डिग्री अधिकतम तापमान दर्ज किया गया।

कहां, कितना रहा तापमान

शहर   अधिकतम   न्यूनतम

शिमला    22.7       17.5

सुंदरनगर  33.0       22.3

भुंतर       33.6       19.3

कल्पा     24.0       12.1

धर्मशाला  29.8       19.8

ऊना       35.4       25.5

सोलन     30.4       20.5

नाहन      28.2       25.6

केलांग     24.1       10.8

कांगड़ा    32.7       22.5

बिलासपुर 34.0       23.5

हमीरपुर   33.8       23.8

चंबा       32.9       20.7

डलहौजी  20.6       15.9