अंकुश गुप्ता को चंडीगढ़ महानगर विश्व हिंदू परिषद का इलेक्ट्रॉनिक मीडिया प्रमुख चुना गया

चंडीगढ़ – विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल की मासिक बैठक शिव मानस मंदिर इंडस्ट्री एरिया फेस-2 चंडीगढ़ में हुई। बैठक के अंतर्गत संगठन के आगामी कार्यक्रमों की चर्चा हुई और संगठन विस्तार के लिए कई सुझावों के साथ कई कार्यक्रम निश्चित किए गए। बैठक में पंजाब एवं चंडीगढ़ के विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के संगठन मंत्री विजय पाल की अध्यक्षता में कुछ महत्त्वपूर्ण घोषणाएं हुईं। अंकुश गुप्ता को चंडीगढ़ महानगर विश्व हिंदू परिषद का इलेक्ट्रॉनिक मीडिया प्रमुख चुना गया। गौरव कंवर को विश्व हिंदू परिषद चंडीगढ़ महानगर का दायित्व दिया गया। विजय को गौरक्षा प्रमुख महानगर, शुभम बंसल मिलन प्रमुख विश्वकर्मा प्रखंड, विकास कुमार प्रखंड संयोजक महाऋषि वाल्मीकि प्रखंड व निखिल गर्ग खंड संयोजक चुने गए। बैठक में विशेष रूप से प्रदीप मिश्रा, सुरेश राणा, देविंद्र सिद्धू, सुभाष गोयल, राकेश चौधरी, अनुज कुमार, सुशील पांडे, नरेंद्र, अरविंद मौर्या, मनोज, द्विजेंद्र, शिव राणा, प्रेम डोगरा, ममता, रेणु, गीता, मनप्रीत आदि उपस्थित रहे।