भाजपा आईटी विभाग के नए पदाधिकारी तैनात

शिमला – भारतीय जनता पार्टी आईटी विभाग के प्रदेश संयोजक चेतन बरागटा ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन राणा से विस्तृत चर्चा के बाद आईटी विभाग की प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। इसमें सुशील राठौर महासू, राजकुमार मंडी, मनोज रतन कांगड़ा तथा अनिल डडवाल ऊना को प्रदेश सह संयोजक बनाया गया है। अरुण शर्मा शिमला ग्रामीण, राजीव सोंधी जोगिंद्रनगर, विशाल उपमन्यु भटियात, अमन राणा नगरोटा, विजया ठाकुर धर्मशाला, अनिल शर्मा ठियोग, जगजीत सिंह, सुदीप महाजन, गीतांजलि शिमला,  प्रकाश ठाकुर पच्छाद, वीरेंद्र चौधरी दून, विक्रम मट्टू सोलन, विकास सेठ कसौली, महेंद्र हमीरपुर, राजीव आर्य धर्मपुर, राहुल शर्मा हरोली, निशांत शर्मा नादौन, कनिष्का चोपड़ा हमीरपुर, शेलेंद्र सिंह राणा गगरेट, विशाल शर्मा घुमारवीं, पुष्पेंद्र ठाकुर मनाली तथा हेमलता शर्मा मंडी को सदस्य नियुक्त किया गया है।