2022 तक बदलेगी पांगी की तस्वीर

चंबा में जिला भाजपा प्रधान योगराज शर्मा बोले, सीएम के नेतृत्व में हो रहा अथाह विकास

चंबा – जिला भाजपा प्रधान योगराज शर्मा ने कहा है कि पांगी घाटी में 2022 तक विकास की पूरी तस्वीर बदल जाएगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नेतृत्व में प्रदेश के साथ-साथ पांगी में भी हर विकास कार्य को प्राथमिकता दी जा ही हैं। उन्होंने कहा क पांगी में बिजली की समस्या से निजात दिलाने के लिए विधायक जियालाल कपूर की अध्यक्षता में धरवास नाले के महलुनाला में मुख्यमंत्री से माइक्रो हाइडल प्रोजेक्ट का नींव पत्थर रखने की बात की गई है। पांगी के लोगों के प्रति मुख्यमंत्री के दिल में अपार स्नेह हैं, जिसका प्रमाण 29 जून को 70 करोड़ की लागत से बनने बाली विभिन्न योजनाओं के शिलान्यासों से मिलता है। वह पांगी घाटी मुख्यालय किलाड़ में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पांगी में जलशक्ति विभाग का डिवीजन प्राथमिकता के आधार पर अक्तूबर-नवंबर तक खोला जाना प्रस्तावित है। नेचर पार्क का 2018 में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने शिलान्यास किया है। इसका कार्य युद्ध स्तर पर किया जा रहा है। पांगी घाटी की तमाम सड़कों को 2022 तक पक्का किया जाएगा। मिनी सचिवालय, थाना किलाड़ का भवन, महाविद्यालय के विज्ञान संकाय के भवन समेत अन्य भवनों के निर्माण कार्य भी प्राथमिकता से करवाए जाएंगे। आईटीआई भवन के दो ब्लाक अक्तूबर में लोगों को समर्पित कर देंगे। टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए योजनाएं तैयार की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि कृषि और उद्यान विभाग में खाली पड़े वस्तु विशेषज्ञ के खाली पदों सहित अन्य स्टाफ के पदों भी भरा जाएगा। महाविद्यालय किलाड़ में पांच सहायक प्रवक्ताओं की जल्द नियुक्ति की जा रही हैं। विकास कार्योें के साथ कोई समझौता नहीं किया जाएगा। इसके स्वीकृति के साथ साथ साचपास टनल का बनना तय है। इस मौके पर भाजपा मंडल पांगी के प्रभारी एवं नगर परिषद चंबा के उपाध्यक्ष पुरु मनिंद्र सिंह और जनजातीय सलाहकार परिषद के सदस्य कल्याण सिंह ठाकुर भी उपस्थित रहे।