लगातार बढ़ रहा संक्रमण, फिर भी बेखौफ घूम रहे लोग, 13 लोगों के खिलाफ चंडीगढ़ पुलिस ने दर्ज किया केस

चंडीगढ़ – चंडीगढ़ में कोरोना मामले एक बार फिर बढ़ने लगे हैं, फिर भी लोग बेवजह बाहर घूमने से बाज नहीं आ रहे हैं। रविवार को कोरोना महामारी को लेकर जिला मजिस्ट्रेट के आदेशों की अवहेलना करने वाले 13 लोगों के खिलाफ चंडीगढ़ पुलिस ने केस दर्ज करते हुए उन्हें गिरफ्तार किया। हालांकि बाद में सभी को जमानत पर छोड़ भी दिया गया। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, इनमें से पांच लोग बिना मास्क पहने बाहर घूम रहे थे। बाकी आठ लोग लॉकडाउन पीरियड में बिना पास पब्लिक प्लेस में घूम रहे थे।  बता दें कि चंडीगढ़ शहर में एक बार फिर कोरोना के मामले बढ़ने लगे हैं। रविवार को भी यहां दस मामले रिपोर्ट किए गए हैं।