वन काटुओं की शिकायत करना पड़ा महंगा, सोलन के रामशहर में ग्रामीण पर हमला, बुरी तरह जख्मी

सोलन। सरकारी भूमि पर वन काटने की शिकायत करना एक व्यक्ति को महंगा पड़ गया। मामला रामशहर थाना के तहत मनलोगकलां का है। यहां के एक व्यक्ति ने सरकारी भूमि पर वन संपदा को नुकसान पहुंचाने बारे संबंधित विभाग व सरकार से शिकायत की थी। इस बात का पता जब वन काटने वालों को लगा तो उन्होंने शिकायतकर्ता पर जानलेवा हमला कर दिया। इससे वह बूरी तरह से जख्मी हो गया। जख्मी हालत में शिकायतकर्ता इन दिनों सोलन के क्षेत्रीय अस्पताल में भर्ती है। जहां पर उसका इलाज चल रहा है। उसके टांग व सिर पर गहरे जख्म है और टांग में फैक्चर भी हुआ है। थाना प्रभारी रामशहर रूप लाल कथूरिया ने कहा कि दोनों पक्षों की ओर से केस दर्ज किया गया है। इसमें पहले दो लोगों को गिरफ्तार किया था, जो अब बेल पर है। मामले की छानबीन की जा रही है।