बेरहम बरसात…चंबा के इस गांव में परिवार सो रहा था कि अचानक आ गिरा मलबा

कुलदीप शर्मा, चुवाड़ी

भटियात में बरसात का कहर बरपाना शुरू हो चुका है। जिसके चलते परछोड़ पंचायत में बुधवार सुबह तड़के भूस्खलन से स्लेटपोश रसोईघर धड़ाम होने  के साथ 50 फुट का डंगा नस्तेनाबूत    होने के बाद पक्के मकान पर भी भूस्खलन का खतरा मंडराया चुका है। घटित घटना क्रम के समय पूरा परिवार गहरी नींद में सोया हुआ था। प्रशासन द्वारा नुकसान का आंकलन लगा कर   पीडि़त परिवार को राहत राशि दी गई।

प्रशासन द्वारा पीडि़त परिवार को खतरे की जद में आए मकान में ना रहने की हिदायत भी जारी की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पीडि़त मकान मालिक इंद्र सिंह पुत्र रनिया राम गांव परछोड़ के बुधवार सुबह तड़के घटित घटनाक्रम में एकाएक भूस्खलन होने से   स्लेटपोश रसोईघर पूरी तरह से मटिया मेट हो गया । वही घर के लिए लगाया गया 50 फुट लंबा डंगा भी पूरी तरह से धराशाई हो चुका है। अब भूस्खलन का खतरा पक्के मकान पर भी पूरी तरह से मंडरा चुका है।

परछोड़ पंचायत प्रधान सरिता चंबियाल का कहना है कि बुधवार को राजस्व विभाग द्वारा  मौका कर करीब छ: लाख के नुकसान आंकलन लगाया गया  है। राजस्व विभाग द्वारा फौरी राहत के तौर पर ?5000 की राहत राशि दी गई है