राम भक्ति में झूमा चंडीगढ़, भूमि पूजन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने बांटे लड्डू, दीये जलाए

चंडीगढ़-आखिरकार जिस घड़ी की प्रतीक्षा हम सभी लोगों को 500 वर्षों से थी वो घड़ी आ ही गई, अब अयोध्या में भगवान श्री राम जी का भव्य मंदिर बनेगा, जिसकी विधिवत शुरुआत देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कर कमलों द्वारा विधिवत रूप से हुई। उनके भूमि पूजन के उपरांत देश में ही नहीं विदेश में भी उत्सव की तरह का माहौल है। लोग बीते कल से ही मंदिरों और अपने घरों को दीयों से प्रकाशमय किया हुआ है।

इस पावन अवसर पर भाजपा के कार्यकर्ता भी अछूते नहीं हैं। पार्टी के कार्यकर्ता शहर के विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रमों के आयोजन के माध्यम से, हवन पूजा और लड्डू वितरण करके खुशी प्रकट कर रहे हैं। यह बात भारतीय जनता पार्टी चंडीगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद ने श्री राम जन्म भूमि पर भूमि पूजन कार्यक्रम के उपलक्ष्य में चंडीगढ़ में आयोजित कार्यक्रमों के दौरान कही।

इस अवसर पर पार्टी ने चंडीगढ़ कार्यालय को दीप की रोशनी और लडि़यों से सजाया हुआ है। वहीं बुधवार को पार्टी कार्यालय कमलम में हवन का आयोजन किया गया और इसका सीधा प्रसारण वेबेक्स के माध्यम से प्रसारित किया गया। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद ने भी इस मौके पर वर्चुअल प्रसारण पर घर बैठे-बैठे ही आहुति दी। इस अवसर पर  संजय टंडन, रामवीर भट्टी, चंद्रशेखर, सतपाल जैन, गौरव गोयल, अमित राणा, तजिंदर सरन, महेंद्र निराला, विजय राणा, रविकांत शर्मा, डीप सिंह व नरेश  समेत कई गणमान्य मौजूद रहे।