वीकेंड लॉकडाउन ने बिगाड़े सैलून-स्पा वालों के हालात

चंडीगढ़। ट्राइसिटी सैलून एंड स्पा एसोसिएशन के 190 सैलून  पदाधिकारियों ने चंडीगढ़ के प्रशासक के सलाहकार मनोज से मिलकर गुहार लगाई कि उनके व्यवसाय को  एसेंशियल  सर्विसेज की कैटेगरी में रखें। उन्होंने बताया कि उनके सारे काम सप्ताहांत वाले दिन में होते हैं। वहीं प्रशासन ने शनिवार व रविवार लॉकडाउन कर दिया है। इससे सैलून वालों के हालात बद से बदतर होते जा रहे हैं।

एसोसिएशन की ओर से फेमिना प्लस के रचित, लावण्या, हेडमास्टर से वीर, सनी कर्ल्स से  सनी,  ग्रेस सैलून से आदित्य ने प्रशासन से पुरजोर अपील कर राहत की मांग की गई। उन्होंने कहा कि सैलून मंगलवार व गुरुवार को बंद करवाएं।