दुबई में चेन्नई का धमाका, आईपीएल में पांच विकेट से हराई मुंबई इंडियंस

दुबई-आईपीएल के 13वें सीजन का पहला मैच डिफेंडिंग चैंपियन मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच आबुधाबी में खेल गया। चेन्नई सुपर किंग्स ने पहले मुकाबले में मुंबई इंडियंस को पांच विकेट से हराकर धमाकेदार आगाज़ किया। चेन्नई के लिए अंबाती रायडू ने सर्वाधिक 71 रन बनाए। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस ने चेन्नई सुपर किंग्स को 163 रन का टारगेट दिया। वहीं चेन्नई सुपर किंग्स ने

चार गेंद शेष रहते मुकाबला अपने नाम कर दिया। चेन्नई के लिए फाफ डू प्लेसिस ने 58 रन, जडेजा ने 10, सैम करन ने 18 रन का योगदान दिया। वहीं धोनी दो गेंदों में बिना कोई रन बनाए नाबाद लौटे। इससे पहले मुंबई इंडियंस ने 20 ओवर में नौ विकेट गंवाकर 162 रन बनाए। सौरभ के बाद क्विंटन डिकॉक ने 33, कीरोन पोलार्ड ने 18 और सूर्यकुमार यादव ने 17 रन की पारी खेली। चेन्नई सुपर किंग्स के लिए लुंगी एनगिडी ने तीन विकेट लिए।