पुलिस कर्मचारियों को वेतन खातों पर मिलेगा विशेष लाभ

पुलिस कर्मचारियों को अपने वेतन खातों पर विशेष लाभ मिलेंगे। गुरुवार को हिमाचल पुलिस व भारतीय स्टैट बैंक के बीच एक एमओयू हस्तारित हुआ है। इसके तहत पुलिस कर्मचारियों को वेतन खातों पर विशेष लाभ मिलेंगे।  यदि किसी पुलिस कर्मी की सेवा काल में किसी प्रकार की दुर्घटना से मृत्यु हो तो 30 लाख रुपए का मुआवजा एसबीआई पुलिस सैलरी पैकेज अकाउंट के वेतन खाता धारकों के परिवार को मिलेगा।

यदि प्राकृतिक कारणों से मृत्यु हो तो भी मृतक के निकटतम परिजन को दो लाख का मुआवजा मिलेगा। पूर्व में मृतक के परिजनों की सहायता के लिए पुिलस कर्मी अपनी ओर से योगदान देते थे, मगर अब परिवारों को बैंक से सीधा मुआवजा मिल जाएगा। हाल ही में कांगड़ा के मुख्य आरक्षी मलकीयत सिंह की विधवा को बैंक से 30 लाख रुपए का मुआवजा प्रदान किया गया है।