चंबा में अनुराग ठाकुर के जन्मदिन पर पूजा-अर्चना

चंबा-जिला क्रिकेट, ओलंपिक और हाकी संघ चंबा की ओर से शनिवार को एचपीसीए के पूर्व अध्यक्ष एवं केंद्रीय राज्य वित्त मंत्री अनुराग ठाकुर का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। अनुराग ठाकुर के जन्मदिन पर चमीणू स्थित वैदिक गुरुकुल में वैदिक विधियों से पूजा-पाठ करके उनकी लंबी आयु और ऊंचाइयों को छूने की कामना की गई। इसके उपरांत गांव में सफाई अभियान भी चलाया गया।

इस अभियान में तीनों संघों के पदाधिकारियों सहित युवा खिलाडि़यों ने छोकरा टी शर्ट पहनकर हिस्सा लिया। जिला क्रिकेट संघ चंबा के संयोजक मनुज शर्मा ने बताया कि एचपीसीए के पूर्व अध्यक्ष एवं केंद्रीय राज्य वित्त मंत्री अनुराग ठाकुर के जन्मदिन की उपस्थित सभी खिलाडि़यों व पदाधिकारियों ने केक काटकर एक-दूसरे को बधाई दी। इस अवसर पर जिला क्रिकेट संघ की ओर से मंगलेश शर्मा, कुलदीप ठाकुर, रमेश शर्मा, याकूब, सुनील, सुरेंद्र ठाकुर, मगनदीप, विकास, तनवेंद्र सिंह सहित अन्य खिलाड़ी मौजूद रहे।