आज बजेगा चुनावी बिगुल, जजपा का मंथन, नगर निगम पंचकूला के लिए प्रदेश निर्वाचन आयोग कर सकता है ऐलान

नगर निगम पंचकूला के सामान्य चुनाव की तारीख की घोषणा निर्वाचन आयोग हरियाणा गुरुवार को करेगा। ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि चुनाव इस महीने के आखिर में संपन्न हो जाएंगे। बुधवार को जजपा पंचकूला के शहरी जिला अध्यक्ष ओपी सिहाग व अन्य वरिष्ठ पदाधिकारियों की मीटिंग नगर निगम पंचकूला के चुनाव के मथन को लेकर हुई। जजपा प्रधान सिहाग ने बताया कि चुनाव लड़ने के इच्छुक कार्यकर्ताओ से एक परफोर्मा मे दिनांक तीन दिसम्बर को सायं पांच बजे तक अपना पूरा बायोडेटा भर कर देने  बारे कहा गया  है। श्री सिहाग ने बताया कि सभी संभावित  उम्मीदवारों  के नाम आने के बाद पार्टी द्वारा पचकूला नगर निगम पंचकूला के लिए बनाई गई कमेटी के सामने  रख कर विचार-विमर्श  किया जाएगा।

इस कमेटी में जजपा शहरी स्थानीय निकाय हरियाणा के प्रधान  रोहित गनेरीवाला जजपा हरियाणा कार्यालय  सचिव  रनधीर सिंह  एजजपा पंचकूला के शहरी जिला अध्यक्ष ओपी सिहाग एजजपा पंचकूला के ग्रामीण  जिला प्रधान भाग सिंह दमदमा एवं  पार्टी प्रवक्ता  दिलबाग नैन  है।