किसानों की बात सुनो

नरेंद्र कुमार शर्मा, भुजड़ू, मंडी

किसानों ने दिल्ली की ओर प्रस्थान शुरू किया है। परंतु हरियाणा में पुलिस के साथ किसानों के टकराव की खबरें आ रही हैं, जो कि दुखद है! ऐसा नहीं होना चाहिए था। पुलिस ने किसानों के ऊपर आंसू गैस के गोले दागे और लाठीचार्ज किया। किसान सरकार पर तीन कृषि बिलों को वापस लेने के लिए दबाव डालने हेतु प्रदर्शन कर रहे हैं। यह बिल हमारे देश के निम्न व मध्यम वर्ग के किसानों के लिए अच्छे हैं। अब सरकार किसानों के साथ बातचीत करने के लिए तैयार है। किसान हमारे अन्नदाता हैं, इसलिए सरकार व जनता का कर्त्तव्य है कि उनकी मदद करें। जल्द ही सकारात्मक परिणाम इस वार्ता के सामने आएंगे। हालांकि आज के संदर्भ में कृषि एक घाटे का सौदा बन गया है। सरकार से गुजारिश है कि किसानों की मांगों को जल्द से जल्द माना जाए।