नगर निगम चुनाव को कसी कमर

भाजपा ने दो वार्डों में एक वरिष्ठ कार्यकर्ता बतौर प्रभारी किया नियुक्त 

पंचकूला भाजपा पंचकूला ने कमर कस कर नगर निगम चुनावों के लिए पूरे जोरों-शोरों के साथ तैयारियां शुरू कर दी हैं। नगर निगम चुनाव के मद्देनजर भाजपा की एक अहम बैठक आज पंचकुला में हुई। जिसमें पंचकुला विधायक एवं विधानसभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता, जि़लाध्यक्ष अजय शर्मा के साथ पार्टी के प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक में चुनावों के मद्देनज़र कई अहम विषयों पर चर्चा हुई। लंबे अंतराल के बाद हो रहे निगम चुनावों में पार्टी पूरी रणनीति के साथ तैयारियों में जुट गई है। बैठक में अहम निर्णय लेते हुए दो वार्डों पर एक वरिष्ठ कार्यकर्ता बतौर प्रभारी नियुक्त किया गया। नियुक्त किए गए प्रभारी वार्ड वाइज संभावित उम्मीदवारों के बारे में वहां रहने वाले कार्यकर्ताओं से फीडबैक लेंगे।

वार्ड प्रभारियों की सूची

वार्ड नंबरएक और दो परमजीत कौर, वार्ड नंबर तीन और चार बी के नैय्यर, वार्ड नंबर पांच और 10 बीबी सिंगल, वार्ड नंबर छह और सात दीपक शर्मा, वार्ड आठ-नौ बंतो कटारिया, वार्ड नंबररू 11 और 12 श्याम लाल बंसलए वार्ड नंबर 13 और 16 उमेश सूद वार्ड नंबर14 और 15 वीरेंद्र राणा वार्ड 17-18 विशाल सेठ एवं वार्ड नंबर19 और 20 के लिए  सुशील सिंगला को प्रभारी नियुक्त किया गया है।