प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भाजपा अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा को जन्मदिन की दी बधाई

दिल्ली – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा को जन्मदिन की बधाई दी। श्री नड्डा आज 60 वर्ष के हो गये। श्री मोदी ने ट्वीट कर कहा , “ भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा जी को जन्मदिन की ढेरों बधाई। उनके कुशल और प्रेरक नेतृत्व में पार्टी निरंतर नयी ऊंचाइयों को छू रही है। मेरी कामना है कि वे सदा स्वस्थ रहें और दीर्घायु हों।