वैज्ञानिक की हत्या का मामला

इजरायल के ऊपर अपने वैज्ञानिक की हत्या पर ईरान द्वारा आरोप निंदा का विषय है। रिपोर्ट के अनुसार वैज्ञानिक को स्वचालित हथियारों से मार दिया गया था, जो रिमोट द्वारा चलाए जा रहे थे। यह केवल एक आरोप है, सत्य जांच के बाद आ जाएगा। लेकिन ईरान और इजरायल के बीच तलवार खींची जा चुकी है।

यह चिंता का विषय है। कभी-कभी ऐसी घटनाएं लड़ाई में बदल जाती हैं। यूएनओ ने भी इसे चिंता का विषय बताया है और दोनों देशों को संयमित रहने की सलाह दी है। लेकिन परमाणु हथियारों और मिसाइलों के इस युग में एक छोटी सी चिंगारी भी युद्ध प्रज्वलित कर सकती है। ईरानी  वैज्ञानिक मूल परमाणु कार्यक्रम से जुड़ा था। ईरान की नाराजगी वास्तविक है। लेकिन कभी-कभी हमें संयमित होना चाहिए। ईरान को बातचीत से मसला सुलझाना चाहिए।