नैहरनपुखर के सुनहेत में भाजपा ने कांग्रेस कांग्रेस पार्टी का पुतला जलाया, जमकर लगाए नारे

गरली से रक्षपाल शर्मा

उपमंडल देहरा के अंतर्गत गांव लोअर सुनहेत में रविवार को पूर्व मंत्री रविंद्र सिंह रवि की अध्यक्षता में भाजपा के करीब 50 पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं द्वारा एनएच-503 पर कांग्रेस पार्टी का पुतला जलाया गया तथा कांग्रेस पार्टी के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान पूर्व मंत्री एवं विधायक रविंद्र सिंह रवि ने कहा कि जो कांग्रेस के विधायकों द्वारा विधानसभा के बाहर राज्यपाल के साथ दुव्र्यवहार किया गया है। इससे पहले देश में कभी भी ऐसा नहीं हुआ है तथा यह निंदनीय है। इसलिए भाजपा पार्टी इसका कड़ा विरोध करती है।