खेसारीलाल यादव की लिट्टी चोखा नौ अप्रैल को होगी रिलीज

मुंबई — बिहार और उत्तर प्रदेश के दलित और पिछड़ी जातियों के शोषण को उजागर करने वाली सुपर स्टार खेसारीलाल यादव की भोजपुरी फिल्म लिट्टी चोखा नौ अप्रैल को रिलीज होगी। फिल्म लिट्टी चोखा के निर्माता प्रदीप के शर्मा ने बताया कि फिल्म पूरी तरह रिलीज को तैयार है। खेसारीलाल यादव स्टारर इस फिल्म का इंतज़ार भी दर्शकों को बेसब्री से है। इसलिए आज हमने फिल्म के रिलीज डेट की अनाउंसमेंट कर दी है।

फिल्म को पराग पाटिल ने निर्देशित किया है। उन्होंने फिल्म को लेकर ये दावा किया है कि लिट्टी चोखा सबों को पसंद आने वाली है। फिल्म का ट्रेलर जल्द ही आने वाला है। यह फिल्म जाति, धर्म और वर्ग में भेदभाव को समाप्त करने की कोशिश होगी। इसलिए नौ अप्रैल को सिनेमाघरों में जाकर इस फिल्म को जरूर देखें और फिल्म पसंद आए तो इसे और लोगों को देखने के लिए प्रेरित करें।

गौरतलब है सामाजिक मुद्दे पर आधारित फिल्म लिट्टी चोखा में मुख्य भूमिका में सुपर स्टार खेसारीलाल यादव, मनोज सिंह टाइगर, पदम सिंह, प्रगति भट्ट, प्रीति सिंह, श्रुति राव, उत्कर्ष, देव सिंह, करण पांडे, प्रकाश जैश हैं। फिल्म की सह निर्माता अनीता शर्मा और पदम सिंह हैं।