पवन सिंह की घातक बिहार-झारखंड में कल होगी रिलीज

मुंबई — भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार पवन सिंह की आने वाली फिल्म घातक 18 फरवरी को रिलीज होगी। अभय सिन्हा और टीनू वर्मा प्रस्तुत यशी फिल्म्स इंटरनेशनल की पवन सिंह तथा सहर अफ्सा स्टारर फिल्म घातक 18 फरवरी को बिहार-झारखंड के सभी सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसकी जानकारी निर्माता अभय सिन्हा ने दी। अभय सिन्हा ने बताया कि घातक एक बेजोड़ एक्शन फिल्म है, जो अब दर्शकों के बीच जाने के लिए तैयार है।

इस फिल्म में पवन सिंह का एक्शन अलग अंदाज में ही दिखेगा। फिल्म की पटकथा ही फिल्म की यूएसपी है। वहीं, फिल्म के निर्देशक टीनू वर्मा ने कहा कि यह फिल्म साल की सबसे बड़ी फिल्म साबित होगी। लंबे समय बाद पवन सिंह का एक्शन अवतार पर्दे पर नजर आने वाला है।

इसको लेकर उनके फैंस के अलावा भोजपुरी के दर्शक भी बेहद उत्साहित हैं। उन्होंने बताया कि फिल्म में नई अभिनेत्री सहर अफ्सा पवन सिंह के साथ रोमांस करती नजर आएंगी। दोनों की केमेस्ट्री लाजवाब है। सहर ने बेहद कमाल का काम किया है। वहीं, निशांत उज्जवल की भूमिका भी सरहानीय होनी वाली है।

वह पहली बार पर्दे पर नजर आने वाले हैं। गौरतलब है कि फिल्म घातक में पवन सिंह के साथ धामा वर्मा, अमित शुक्ला, श्रद्धा नवल, चांदनी सिंह, नितिका जायसवाल, दीप्ति पांडेय एवं निशांत उज्जवल मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म के सह निर्माता निशांत उज्जवल हैं। फिल्म का खूबसूरत संगीत छोटे बाबा और आजाद-साजन ने दिया है।