ईज ऑफ लिविंग इंडेक्स रैंकिंग 2020 में चंडीगढ़ 29वें स्थान पर

निजी संवाददाता— चंडीगढ़

देश में दस लाख से ज्यादा आबादी वाले शहरों में रहने के लिए बंगलूर 66.70 अंकों के साथ सबसे बेस्ट शहर बन गया है। वहीं दस लाख से कम आबादी वाले शहरों में शिमला 60.90 अंकों के साथ सबसे टॉप पर रहा है। केंद्रीय आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय ने गुरुवार को ईज ऑफ लिविंग इंडेक्स रैंकिंग-2020 जारी की। केंद्रीय आवास और शहरी मामलों के मंत्री हरदीप सिंह पूरी ने यह रिपोर्ट जारी की।

 चंडीगढ़ शहर इस रैंकिंग में पिछड़ 54.40 अंकों के साथ 29वें स्थान पर आ गया है। इससे पहले चंडीगढ़ इस रैंकिंग में वर्ष 2018 में 5वें रैंक पर आया था। चंडीगढ़ में रहने की गुणवत्ता, सुरक्षा, विकास, चिकित्सा और शिक्षा जैसी सारी सुविधाएं बेहतरीन हैं। पर फिर भी 29वां रैंक आने का कारण यहां के लोग और अधिक सुविधा चाहते हैं। देश के 111 शहरों में सर्वे करवाया गया था, जिसमें 30 लाख से ज्यादा लोगों ने हिस्सा लिया था। देश के 111 शहरों में सर्वे करने के लिए 14 कैटेगरी बनाई गई। यह सर्वे 19 जनवरी, 2020 से मार्च, 2020 के तहत किया गया। इस सर्वे में 32 लाख 20 हजार लोगों ने अपनी राय दी।