तापसी पन्नू, अनुराग कश्यप, विकास बहल और मधु मनटेना के घर पर इनकम टैक्स की रेड

मुंबई — मुंबई में बॉलीवुड की कुछ बड़ी हस्तियों के घर बुधवार को इनकम टैक्स डिपार्टमेंट का छापा पड़ा है। इनमें एक्ट्रेस तापसी पन्नू, निर्माता अनुराग कश्यप, विकास बहल और मधु मनटेना शामिल हैं। इन पर टैक्स चोरी का आरोप है। शहर में 22 जगह कार्रवाई की जा रही है। सूत्रों से मिल रही जानकारी के मुताबिक, ये छापामारी फैंटम फिल्म्स से जुड़ी है। यह संयोग ही है कि जिन लोगों पर कार्रवाई की जा रही है, वे मोदी सरकार के विरोधी रहे हैं।

मधु मंटेना की टैंलेट मैनेजमेंट कंपनी के दफ्तर पर भी आयकर अधिकारी पहुंचे हैं। यह सभी फैंटम फिल्म्स से जुड़े हैं। बताया जा रहा है कि आयकर विभाग को फैंटम फिल्म्स कंपनी के कामकाज और लेनदेन में गड़बड़ी का शक है। छापामारी मिला दस्तावेज और सबूतों के आधार पर जांच का दायरा बढ़ सकता है।

इसमें कई और बड़े नाम सामने आ सकते हैं। जानकारी के अनुसार फैंटम फिल्म्स कंपनी को अनुराग कश्यप, विक्रमादित्य मोटवानी, मधु मंटेना और विकास बहल ने 2010 में लांच किया था। 2018 में विकास बहल पर यौन शोषण का आरोप लगने के बाद यह कंपनी बंद कर दी गई थी।

इसके बाद ये चारों पार्टनर अलग हो गए थे। इन चारों पर आरोप है कि फैंटम फिल्म से हुई कमाई का सही से ब्यौरा इनकम टैक्स डिपार्टमेंट को नहीं दिया गया और इसे कमतर दिखाया गया। बताते चलें कि फैंटम फिल्म्स कंपनी की पहली फिल्म 2013 में लुटेरा आई थी।

इसके बाद इन्होंने हंसी तो फंसी, क्वीन, अगली, हृ॥10, हंटर, मुंबई वेलवेट, मसान, शानदार, उड़ता पंजाब, रमन राघव-2, रॉन्ग साइड राजू, मुक्केबाज, सुपर 30 और धूमकेतु जैसी फिल्में बनाईं। सुपर थर्टी और धूमकेतु 2019 और 2020 में रिलीज हुई थीं।