सुरंगानी में प्रशिक्षण कैंप शुरू भाजपा कार्यकर्ताओं को दिए टिप्स

निजी संवाददाता- सुरंगानी
डलहौजी भाजपा मंडल का दो दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुक्रवार को सुरंगानी में आरंभ हुआ। शिविर के शुभारंभ मौके पर भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष डा. राजीव भारद्वाज ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की, जबकि अध्यक्षता भाजपा के कार्यकारी जिला प्रधान डीएस ठाकुर ने की। उन्होंने मुख्यातिथि को सम्मानित करने की रस्म भी अदा की। भाजपा के कार्यकारी जिला अध्यक्ष डीएस ठाकुर ने कार्यकर्ताओं को पार्टी गतिविधियों के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि भाजपा वर्ष 2022 के मिशन रिपीट के मूल मंत्र को लेकर जमीनी स्तर कर कार्य कर रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से केंद्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को आम जनता तक पहुंचाने को कहा। मुख्यातिथि डा. राजीव भारद्धाज ने मिशन रिपीट को लेकर कार्यकर्ताओं को टिप्स दिए।

उन्होंने कहा कि मिशन रिपीट में कार्यकर्ताओं की भूमिका काफी अहम रहेगी। इसलिए कार्यकर्ता अपनी जिम्मेदारी को समझते हुए इसका ईमानदारी से निर्वाहन करें। इस दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन शनिवार को होगा। इस मौके पर भाजपा मंडलाध्यक्ष विजय ठाकुर के अलावा विभिन्न पदाधिकारियों सहित मोरचों व प्रकोष्ठों के सदस्य हिस्सा ले रहे हैं।