जवाली — कांगड़ा जिला में फतेहपुर पुलिस थाना के तहत पंचायत कुटवासी का 28 वर्षीय युवक रवि कुमार अपनी दादी के अंतिम संस्कार में शामिल होने के बद्दी से घर आ रहा था। इसी बीच रास्ते में उसका हादसा हो गया। इससे उसकी मौत हो गई। कुटवासी का युवक रवि कुमार बद्दी की एक कंपनी में नौकरी करता था। वह अपने साथी का मोटरसाइकिल लेकर दादी के अंतिम संस्कार में शामिल होने बद्दी से निकला था।
इस दौरान आनंदपुर साहिब के पास वह एक ट्रैक्टर से अचानक टकरा गया। हादसे में उसकी मौत हो गई। युवक की 27 अप्रैल को शादी तय हुई थी। आनंदपुर साहिब पुलिस स्टेशन में कार्यरत एएसआई अंग्रेज सिंह ने बताया कि अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत हो गई थी।