लड़कियों के प्रति सोच बदलें

हमारा देश ही मात्र एक ऐसा देश है जहां पर नवरात्र मनाए जाते हैं और कन्या पूजन होता है। लेकिन जब इसी देश में कन्या भ्रूण हत्या की खबरें सुनने को मिलती हैं तो हर सभ्य व्यक्ति सोचने को मजबूर हो जाता है। दुर्गा माता पूजा-पाठ से कम और इनसान के अच्छे कर्मों से ज्यादा खुश होती हैं। नवरात्र में कुछ लोग व्रत रखकर कंजक पूजन करते हैं, लेकिन उनमें से ही कुछ लोग लड़कियों के प्रति घटिया सोच रखते हैं। ऐसे लोगों को यह बात याद रखनी चाहिए कि उनको अगर देवी दुर्गा को खुश करना है तो पहले अपनी उस घटिया सोच को बदलना होगा। इसी में सभी का कल्याण निहित है।

-राजेश कुमार चौहान, सुजानपुर टीहरा