रामलाल ठाकुर राष्ट्रीय अध्यक्ष, श्रीकांत महासचिव

सिटी रिपोर्टर — धर्मशाला

अखिल भारतीय गद्दी जनजातीय विकास समिति पंजीकृत के राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्यों की ओर से एक बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान सर्वसम्मति से रामलाल ठाकुर को राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया, जबकि श्रीकांत शर्मा को राष्ट्रीय महासचिव, रमेश भारद्वाज को राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष, जगदेव सिंह और मदन भरमौरी को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, रविंद्र भन्हास, राम भरोसा, विजय शर्मा,  सुनील शर्मा गरोला और शिव कुमार कपूर को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चुना गया।

 इसके अलावा विक्रम शर्मा को राष्ट्रीय सचिव, रूमेल सिंह एवं यशपाल कपूर को राष्ट्रीय सांस्कृतिक सचिव, केवल कुमार, गिरधारी लाल, देश राज शर्मा को प्रचार सचिव, रमेश कपूर, पवन शर्मा, कुलदीप भारद्वाज प्रेस सचिव, बहादुर सिंह, धर्म चंद भारद्वाज को संयुक्त सचिव, बालकृष्ण शर्मा संयुक्त सचिव, सरवन कुमार सहायक कोषाध्यक्ष, डा. जनक राज, भवानी कुमार, सतपाल भारद्वाज, नरेश कुमार, प्रीतम चंद, चमन सिंह, राम किशोर, रमेश शर्मा राष्ट्रीय सलाहकार, जगदीश कुमार मुख्य संरक्षक, राकेश कुमार संरक्षक, हरि सिंह को मुख्य सलाहकार चुना गया।