Weather Update: मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, बारिश के लिए हो जाओ तैयार

प्रदेश में चार दिन भारी बारिश और तूफान का मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

कार्यालय संवाददाता-शिमला

हिमाचल प्रदेश में मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के तहत राज्य में अगामी चार दिनों के दौरान झमाझम बारिश होगी। वहीं कुछ स्थानों पर तूफान भी कहर बरपा सकता है। इसके लिए विभाग द्वारा अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग की माने तो राज्य में 23 जून तक मौसम खराब बना रहेगा। प्रदेश के अधिकतर स्थानों पर गुाुवार को दिन के समय मौसम साफ बना रहा। दिन के समय चटक धूप के खिलने से अधिकतम तापमान में फिर से बढ़ोतरी आई है। अधिकतम तापमान में एक से दस डिग्री तक की भारी बढ़ोतरी आई है। प्रदेश में बीते 24 घटों के दौरान कई स्थानों पर मूसलाधार बारिश दर्ज की गई है। बारिश होने से न्यूनतम तापमान में गिरावट आई है। पांवटा साहिब में सबसे ज्यादा 107 मिलीमीटर बारिश हुई है। इसके अलावा धर्मपुर में 63, नाहन में 36, कोठी में 30 पालमपुर में 25 मिलीमीटर बारिश हुई है। प्रदेश कें अन्य क्षेत्रों में भी गर्जन के साथ बारिश हुई है। बारिश होने से न्यूनतम तापमान में एक से तीन डिग्री तक की गिरावट आई है।मौसम विभाग के निदेशक डा. मनमोहन सिंह ने बताया कि प्रदेश में चार दिनों के दौरान भारी बारिश होगी। राज्य में 23 जून तक मौसम खराब बना रहेगा।

कहां कितना तापमान

जिला       अधिकतम   न्यूनतम

शिमला              23.0    13.5

सुंदरनगर         31.7     18.1

भुंतर                26.7     16.2

कल्पा               17.7     8.5

धर्मशाला          —        17.2

ऊना                 35.4     22.0

सोलन              29.0     16.5

नाहन               29.0     20.4

केलांग              16.8     4.0

कांगड़ा              32.5     19.2

बिलासपुर         32.5     21.0

हमीरपुर           31.8     21.4

चंबा                  30.2     15.3

डलहौजी           19.0     12.2