भारतीय हॉकी टीम की जीत के साथ शुरूआत, ओलंपिक में न्यूजीलैंड को 3-2 से दी मात

टोक्यो। टोक्यो ओलंपिक में पुरुष हॉकी में भारत ने जीत के साथ शुरुआत की है। भारत ने आखिरी क्वार्टर में अपनी बढ़त को कायम रखा और न्यूजीलैंड को 3-2 से मात देने में कामयाबी हासिल की।

भारत के लिए बेहद ही शानदार शुरुआत है। हरमनप्रीत ने भारत के लिए दो गोल किए, जबकि एक गोल रुपेंद्र के खाते में गया। रविवार को भारत अपने दूसरे मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया से भिड़ेगा।