अधिकारी की जोरदार पहल, ‘मेरा जोहड़, मेरा खेत योजना से लोगों को मिली सुविधा

राजगढ़ से नितिन भारद्वाज 
राजगढ़। कुछ अधिकारी बहुत कम समय में जनहित के कार्यों से अपनी एक अलग पहचान बना लेते हैं। विकास खंड अधिकारी राजगढ़ अरविंद गुलेरिया भी इन्ही अधिकारियों में से एक हैं। उनके द्वारा वर्षा जल सरंक्षण के उद्देश्य से राजगढ़ में आरंभ की गई मेरा जोहड़ मेरा खेत योजना राज्य ही नहीं राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाने में सफल रही है। राजगढ विकास खंड की सभी 33 पंचायतों के 100 से अधिक लोगों ने इस योजना का लाभ उठा लिया है। गुलेरिया का कहना है कि इन जोहड़ो के निर्माण से लोगों को कोरोना काल न केवल रोजगार मिला, बल्कि यह भूमि कटाव को रोकने मे भी सार्थक सिद्ध होंगे।