शिमला पहुंचे राष्ट्रपति; अनाडेल हेलिपैड पर राज्यपाल, मुख्यमंत्री ने किया स्वागत

शिमला। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद गुरुवार को राजधानी शिमला पहुंच गए। राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर, मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर, विधानसभा अध्यक्ष विपिन सिंह परमार, संसदीय कार्य मंत्री एवं मिनिस्टर-इन-वेंटिंग सुरेश भारद्वाज, नगर निगम शिमला की महापौर सत्या कौंडल, सैन्य कमांडर आरट्रैक लै. जनरल राज शुक्ला, मुख्य सचिव राम सुभग सिंह, पुलिस महानिदेशक संजय कुंडू, सचिव सामान्य प्रशासन देवेश कुमार, उपायुक्त शिमला आदित्य नेगी, पुलिस अधीक्षक मोनिका भटुंगरू ने उनका अनाडेल हेलिपैड पर स्वागत किया।

यहां उनके दौरे के दौरान शिमला को अभेद्य दुर्ग में बदला गया है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद गुरुवार को राजधानी शिमला पहुंच गए। यहां उनके दौरे के दौरान शिमला को अभेद्य दुर्ग में बदला गया है। चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा और खुफिया एजेंसियों की कड़ी नजर है शिमला को नो फ्लाई जोन बनाया गया है। वाहनों की आवाजाही पर पैनी निगाह है। राष्ट्रपति पूर्ण राज्यत्व की स्वर्ण जयंती के अवसर पर शुक्रवार को 11 से 12 बजे के बीच विधानसभा का विशेष सत्र संबोधित करेंगे।