Third World War: तीसरे विश्व युद्ध की आहट, ताइवान के खिलाफ जंग की तैयारी

ट्रकों में विनाशकारी टैंक ले जा रही चीनी सेना, ताइवान के खिलाफ जंग की तैयारी

एजेंसियां — पेइचिंग

ताइवान के खिलाफ ‘संभावित’ हमले की तैयारी के रूप में चीनी सेना अपने हथियारों और टैंकों को तैनात कर रही है। चीनी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे कुछ वीडियो इस तरह के दावे कर रहे हैं। ये वीडियो सामने आने के बाद ‘तीसरे विश्व युद्ध की आशंकाएं बढ़ गई हैं। हांगकांग समर्थक लोकतंत्र कार्यकर्ता एलीन चांग के अनुसार ये वीडियो चीन भर में वीबो पर जमकर शेयर किए जा रहे हैं। वीबो चीन का सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म है, जिस पर सरकार का नियंत्रण है। इसे ट्विटर के विकल्प के रूप में देखा जाता है। ‘अनवैरिफाइड’ वीडियो में चीनी सेना को बड़े ट्रकों के माध्यम से टैंकों को ले जाते हुए देखा जा सकता है। शहर की सड़कों पर बड़ी संख्या में बख्तरबंद गाडिय़ों की आवाजाही के वीडियो से बड़ी संख्या में सोशल मीडिया यूजर ताइवान के खिलाफ युद्ध का अनुमान लगा रहे हैं।

चीन ने देश की कम्युनिस्ट पार्टी की 100वीं वर्षगांठ के मौके पर ताइवान को एक बार फिर चीनी शासन के अधीन लाने की इच्छा जताई थी। भले ही ये आशंकाएं अटकलों पर आधारित हैं, लेकिन चीन और ताइवान के बीच तनाव वास्तव में अपने चरम पर है। पिछले कुछ महीनों में ताइवान में चीनी सैन्य गतिविधि में बढ़ोत्तरी ने वैश्विक चिंता को बढ़ा दिया है। चीन ताइवान को अपने प्रांत के रूप में देखता है, जबकि ताइवान खुद को एक स्वतंत्र देश बताता है। चीन पहले भी कह चुका है कि ताइवान की आजादी का मतलब ‘युद्धÓ होगा। पिछले पहली अक्टूबर यानी चीन के राष्ट्रीय दिवस के दिन चीनी वायु सेना के 25 लड़ाकू विमान, बॉम्बर्स और दूसरे एयरक्राफ्ट्स ने ताइवानी वायु सीमा का उल्लंघन किया था।