देश को समर्पित होगा काशी कॉरिडोर, प्रधानमंत्री करेंगे काशी विश्वनाथ धाम यात्रा की शुरुआत

खन्ना, 5 दिसंबर (ओमकार सिंह सत्तू)

देश के प्रधानमंत्री करतारपुर साहिब कॉरिडोर के बाद काशी कॉरिडोर को देश को समर्पित करेंगे। दिव्य काशी-भव्य कांशी के कार्यक्रम अधीन श्री काशी विश्वनाथ धाम यात्रा की शुरुआत करेंगे। इसका सीधा प्रसारण 13 दिसंबर को किया जाएगा, जिसके लिए पंजाब से भाजपा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अनुज छाहडिय़ा को प्रभारी लगाया गया है। इसके लिए स्थानीय स्तर पर मंदिरों में लाइव प्रसारण में समाज के सभी वर्गों का सहयोग लिया जाएगा। श्री छाहडिय़ा ने बताया कि प्रधानमंत्री द्वारा देश के लिए गौरव का प्रतीक श्री करतारपुर साहिब देश को समर्पित किया गया था।

इसके बाद अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण से देश उत्साहित है। अब सारे संसार की प्राचीनतम संस्कृति के प्रतीक सबसे प्राचीन नगर कांशी विश्वनाथ का गौरव वापस लौटाने का प्रयास है। सारे देश के लिए यह ऐतिहासिक क्षण होगा, जिसमे सभी की भागीदारी सुनिश्चित करने का प्रयास है। इसके उद्घाटन के लिए सारे देश में भाजपा द्वारा मंदिरों, धर्मशालाओं, मठों से संपर्क करके लाइव प्रसारण आयोजित होंगें। इसके लिए नौ दिसंबर को प्रभात फेरी व 10-11 दिसंबर को धार्मिक स्थलों पर स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। इसके बाद 13 को मुख्य कार्यक्रम होगा। शहरों के प्रतिष्ठित धार्मिक गुरुओं को भी शमूलियत के लिए निवेदन किया जाएगा। (एचडीएम)