पड़ोस

डेराबस्सी इलाके में बिजली और पानी की समस्या अभी भी बनी हुई है। बिजली कटौती से लोग परेशान हैं। शनिवार देर रात गोल्डन पाम, बेला होम्स, साईं एन्क्लेव, विपक्ष वी आई पी एन्क्लेव समेत आधा दर्जन से ज़्यादा सोसायटियों के निवासी मुबारिकपुर पावर ग्रिड पहुंचे और बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए ग्रिड का घेराव कर लिया। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि पिछले दो दिनों से हर रात घंटों बिजली गुल हो रही है। दिन में बार-बार बिजली कटौती होने से पानी की सप्लाई प्रभावित रहती है।

चंडीगढ़ के सेक्टर-10 में रिटायर्ड अधिकारी की कोठी में युवती की लाश मिलने के मामले में परिजनों ने हंगामा कर दिया। रविवार को पुलिस शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सेक्टर-16 अस्पताल में ले जा रही थी। इसी दौरान परिवार ने हत्या के आरोप लगाते हुए रोकने की कोशिश की। इसी बात पर पुलिस और परिवार के बीच झड़प हो गई थी। परिजनों ने कहा कि बेटी को मारकर टांग दिया गया। उन्होंने कहा कि युवती की मौत की सूचना उन्हें देरी से दी गई थी। जब वह सेक्टर-10 स्थित कोठी पर पहुंचे तो उन्हें बेटी को देखने भी नहीं दिया गया। इससे पहले ही पुलिस उसकी बॉडी को सेक्टर-16 अस्पताल ले गई थी। जिस कमरे में शव मिला था, वह कमरा भी उन्हें नहीं देखने दिया गया। शनिवार को 18 वर्षीय युवती ताप्ती की कोठी में लाश मिली थी। यह कोठी गुजरात पुलिस विभाग से रिटायर अधिकारी गुरिंदर सिंह की है। वहीं, राहुल ने कहा कि मेरी बड़ी सिस्टर से रात 11:30 बजे 2 मिनट के लिए बात हुई थी। उसने बताया कि यहां पर काम ज्यादा है और परेशान भी ज्यादा करते हैं।

अंबाला सिटी में नीट में कथित पेपर लीक के विरोध में अंबाला शहर में कांग्रेस ने छात्रों की गूंज कार्यक्रम के तहत प्रदर्शन किया। शनिवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं और छात्रों ने केंद्र सरकार की जवाबदेही तय करते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की। रोष स्वरूप आर्य चौक से जगाधरी गेट तक कैंडल मार्च निकाला गया और जगाधरी चौक पर शिक्षा मंत्री का पुतला दहन किया गया। यूथ कांग्रेस के प्रदेश महासचिव प्रतीक चौधरी और जिला प्रधान हरमन सिंह हैरी के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में अंबाला के सांसद वरुण चौधरी, एआईसीसी के राष्ट्रीय सचिव चेतन चौहान और यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष निशित कटारिया मुख्य रूप से शामिल हुए।

पुलिस कमिश्नरेट जालंधर ने वाहन चोरी के एक मामले में बड़ी सफलता हासिल करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की तीन होंडा एक्टिवा स्कूटर और दो मोबाइल फोन बरामद ...

डेराबस्सी के सेक्टर-11 स्थित कालेज कालोनी में पिछले तीन दिनों से जारी बिजली और पानी के गंभीर संकट ने शनिवार को लोगों का धैर्य जवाब दे दिया। लगातार बाधित बिजली आपूर्ति के कारण जलापूर्ति भी पूरी तरह प्रभावित हो गई, जिससे करीब 150 से 200 परिवारों का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। हालात इतने खराब हो गए कि कॉलोनीवासी सडक़ पर उतर आए और बिजली विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान समाजसेवी एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता गुरदर्शन सिंह सैनी तथा भाजपा कार्यकर्ता भी प्रदर्शनकारियों के समर्थन में धरने पर बैठ गए। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने बताया कि क्षेत्र में लगा ट्रांसफार्मर क्षमता से अधिक लोड होने के कारण बार-बार ट्रिप कर रहा था। उनका कहना था कि ट्रांसफार्मर लगभग हर 15 मिनट बाद बंद हो जाता था, जिससे बिजली की आपूर्ति लगातार बाधित रहती थी। बिजली नहीं होने के कारण पानी की सप्लाई भी पूरी तरह ठप हो गई थी और लोगों को पीने के पानी तक के लिए परेशानी उठानी पड़ रही थी। प्रदर्शन के दौरान लोगों ने मांग उठाई कि क्षेत्र में अधिक क्षमता वाला नया ट्रांसफार्मर लगाया जाए, ताकि भविष्य में इस प्रकार की समस्या दोबारा उत्पन्न न हो। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो उनका आंदोलन और तेज किया जाएगा।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि नशे के खिलाफ लड़ाई केवल कानून-व्यवस्था का विषय नहीं, बल्कि समाज, संस्कार और मानवता की रक्षा का अभियान है। उन्होंने कहा कि नशा कई परिवारों को बर्बाद कर रहा है और युवाओं के भविष्य को अंधकार की ओर धकेल रहा है। ऐसे में इसे जनभागीदारी के माध्यम से जन आंदोलन का स्वरूप देना समय की आवश्यकता है। मुख्यमंत्री शनिवार को करनाल स्थित हरियाणा पुलिस अकादमी, मधुबन में आयोजित एक पुलिस, एक संकल्प. ड्रग्स मुक्त हरियाणा कार्यक्रम के तहत आयोजित सामुदायिक पुलिसिंग संवाद कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि महाराजा दानवीर कर्ण के नाम से प्रसिद्ध करनाल की पावन धरा से नशे के खिलाफ एक नए युद्ध का शंखनाद होने जा रहा है और इस कार्य में शासन-प्रशासन व आम जन की भागीदारी के साथ-साथ पुलिस विभाग की सशक्त भूमिका निभाएं। हरियाणा पुलिस के सभी थाना प्रभारियों के साथ आयोजित इस संवाद कार्यक्रम का उद्देश्य प्रदेश को पूर्णत: नशामुक्त बनाने के संकल्प को और सुदृढ़ करना तथा इस दिशा में प्रभावी रणनीति तैयार करना है।

ट्राइसिटी हिमाचल प्रदेश एवं हरियाणा में मशहूर नेत्र चिकित्सक एवं दृष्टि आई हॉस्पिटल पंचकूला के मेडिकल डायरेक्टर डॉ. अर्जुन गुप्ता कहते हैं कि मोतियाबिंद की बीमारी हो जाए तो उसे टालना ही नहीं चाहिए...

मोहाली पंजाब की सार्वजनिक वितरण प्रणाली को मजबूत करने और आवश्यक खाद्य आपूर्ति को और अधिक सुलभ बनाने की दिशा में एक महत्त्वपूर्ण कदम उठाते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान...

चंडीगढ़ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार दोपहर चंडीगढ़ पहुंचे, जहां उन्होंने करीब 4700 करोड़ रुपए की विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इन परियोजनाओं में सडक़, स्वास्थ्य, रेलवे...