स्वामी विवेकानंद जी को आदर्श बनाएं

रवींद्रनाथ टैगोर ने स्वामी विवेकानंद के बारे में कहा था, ‘यदि आप भारत को जानना चाहते हैं तो स्वामी विवेकानंद को पढि़ए। उनमें आप सब कुछ सकारात्मक ही पाएंगे, नकारात्मक कुछ भी नहीं।’ स्वामी विवेकानंद जी के विचार आज भी युवा पीढ़ी के लिए प्रेरक हैं। हर वर्ष 12 जनवरी को स्वामी विवेकानंद जी की जयंती राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाई जाती है। हमारे देश की सरकार ने स्वामी विवेकानंद जी की जयंती को साल 1984 में राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाने की घोषणा की थी। युवा वर्ग का देश के विकास, देश और समाज में अच्छा बदलाव लाने के लिए महत्वपूर्ण योगदान होता है। राष्ट्र और समाज को नई दिशा की ओर ले जाने के लिए युवाओं की सोच अहम भूमिका निभाती है। अगर युवा पीढ़ी स्वामी विवेकानंद को आदर्श बना ले तो भारत की तरक्की निश्चित है।          

-राजेश कुमार चौहान, सुजानपुर टीहरा