सिविल अस्पताल पांवटा में कोरोना पॉजिटिव महिला की सकुशल डिलीवरी, जच्चा-बच्चा स्वस्थ

पांवटा साहिब। सिविल अस्पताल पांवटा साहिब प्रबंधन द्वारा एक कोरोना पॉजिटिव गर्भवती महिला की डिलीवरी करवाई है। डा. सुधि गुप्ता ने नर्स और सभी कर्मचारियों के सहयोग से स्वस्थ प्रसव करवाया। जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ और सकुशल हैं।

अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. अमिताभ जैन ने बताया की सिविल अस्पताल पांवटा साहिब के स्टाफ ने कोरोना पॉजिटिव महिला की डिलीवरी करवाई है और दोनों सुरक्षित और सकुशल है। एक दो दिन में महिला को अस्पताल से छुटी दी जाएगी।