पीएम की नीतियों से खुश युवाओं की बीजेपी में एंट्री

खन्ना, 19 जनवरी (ओंमकार सत्तू)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहले पंजाबवासियों के हितों में काम कर उनका दिल जीतने की कोशिश की है और बाद में चुनाव मैदान में उतरे हैं, जबकि इसके विपरीत जिन राजनीतिक पार्टियों को अब तक पंजाबवासी वोट देते आए हैं, उन्होंने पंजाबियों के हित में कभी काम नहीं किया। ये बातें भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अनुज छाहडिय़ा ने मार्केट कमेटी खन्ना के चेयरमैन गुरदीप रसूलड़ा के गांव और कांग्रेस का गढ़ माने जाते गांव रसूलडा में बड़ी संख्या में युवाओं को भाजपा में शामिल करते हुए कही। यह आयोजन भाजपा एससी मोर्चा जिलाध्यक्ष जसबीर सिंह राणा की अगवाई में रखा गया, जिसमें छाहडिय़ा की ओर से भाजपा में शामिल किए युवाओं को सिरोपा भेंट कर सम्मानित किया गया। जिलाध्यक्ष जसबीर सिंह राणा ने अजीतपाल सिंह राजू को जिला उपाध्यक्ष, डा. गुरसेवक सिंह को जिला महामंत्री व दलबीर सिंह रवि को सचिव घोषित किया। इस दौरान डॉ. गुरसेवक सिंह, अजीतपाल राजू, दलबीर सिंह रवि, राजपाल राजू, प्रदीप दीपू, नरिंदर निंदर, हरप्रीत सिंह बंगड़, हरमन सिंह, अर्शप्रीत सिंह अर्श, करणवीर सिंह करन, गगनदीप सिंह गग्गी आदि उपस्थित रहे।