डा. सुरेंद्र शर्मा को सामाजिक संस्था सेवा भारती की कमान

दिव्य हिमाचल ब्यूरो — बीबीएन

सामाजिक संस्था सेवा भारती के त्रैवार्षिक चुनावी बैठक प्रांत सेवा प्रमुख अवतार की अध्यक्षता में हुई, जिसमें नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें प्रांत कार्यकारिणी के अध्यक्ष, महासचिव व कोषाध्यक्ष सहित महत्त्वपूर्ण पदों पर मनोनयन किया गया। प्रदेश संगठन मंत्री राकेश कुमार प्रभाकर ने बताया कि यह चुनाव सर्वसम्मति से पारित हुआ, इसमें डा. सुरेंद्र शर्मा (नूरपुर) को अध्यक्ष, रणदेव शर्मा (हमीरपुर) महासचिव, विनोद अग्रवाल (कांगडा) कोषाध्यक्ष, मनसा राम (बिलासपुर) मुख्य संरक्षक, शशि पूनम (हमीरपुर), जगन्नाथ कनैन (रामपुर बुशैहर) उपाध्यक्ष, विजय शर्मा (बिलासपुर) सह सचिव, राकेश प्रभाकर संगठन मंत्री, विजय कुमार (हमीरपुर) प्रांतीय कोष टोली प्रमुख, विजय कुमार (शिमला) सह- कोषाध्यक्ष, मुकेश कुमार (रामपुर) शिक्षा आयाम प्रमुख, अशोक कुमार (कांगडा) प्रांत स्वास्थ्य आयाम प्रमुख, निधि बाला (ऊना) महिला प्रमुख, मीनाक्षी (अर्की) स्वावलंबन आयाम प्रमुख, कलपना संघाईक (शिमला) प्रांत महिला संयोजिका, नालागढ़ के रणेश कुमार प्रांतीय सदस्य व सोलन विभाग प्रमुख तथा प्रांतीय प्रेस सचिव, राम अयोध्या (कुल्लू) प्रांत सदस्य व मंडी विभाग प्रमुख, नरेंद्र (शिमल) प्रांत सदस्य एवं शिमला विभाग प्रमुख, अशोक (हमीरपुर) प्रांत सदस्य एवं बिलासपुर विभाग प्रमुख, शैलेंद्र कुमार (नूरपुर) प्रांत सदस्य एवं चंबा विभाग प्रमुख, अशोक कुमार (कांगडा) प्रांत सदस्य एवं कांगड़ा विभाग प्रमुख, मुकेश कुमार प्रांत सदस्य एवं रामपुर बुशैहर विभाग प्रमुख नियुक्त किए गए।