अपने अधिकारों के साथ कर्तव्यों को जरूर जानेंं, प्रतिभा सिंह की बुद्धिजीवी विभाग को नसीहत

विशेष संवाददाता – शिमला

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कांग्रेस पार्टी के बुद्धिजीवी विचार विभाग से लोगों को उनके अधिकारों और कत्र्तव्यों के प्रति सचेत करने को कहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी की विचारधारा और उसे आगे बढ़ाने में कांग्रेस के बुद्धिजीवी वर्ग का बहुत ही महत्त्वपूर्ण योगदान रहा है। शुक्रवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में कांग्रेस बुद्धिजीवी विचार विभाग की बैठक की अध्यक्षता करते हुए प्रतिभा सिंह ने बैठक में पदधिकारियों ने कांग्रेस की मजबूती के लिए अपने विचारों से उन्हें अवगत करवाया। प्रतिभा सिंह ने कहा कि कि वह उनके विचारों से प्रभावित है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने सदैव ही जन कल्याण के कार्यो को प्रमुखता दी है। उन्होंने कहा कि समय-समय पर बुद्धिजीवी वर्ग के सुझाव और मार्गदर्शन पार्टी को मिलता रहे, इसके लिए आवश्यक है कि ऐसी बैठकंे समय-समय पर हों।

उन्होंने कहा कि वह चाहेंगी कि भविष्य में भी पार्टी की मजबूती के लिए उनके विचार उन्हें समय-समय पर मिलते रहे। बुद्धिजीवी विचार के प्रदेशाध्यक्ष विजय पाल सिंह ने कहा कि इस प्रकोष्ठ में आईटी प्रोफेशनल, वकील, डाक्टर, इंजीनियर व प्रोफेसर हैं, जो समय समय पर अपने-अपने ढंग से लोगों की सेवा करते हैं। उन्होंने कहा कि चूंकि वे कांग्रेस की विचारधारा से जुड़े हैं, ऐसे में पार्टी की विचारधारा को आगे बढ़ाने में वे अपने स्तर पर कार्य करते हैं। बैठक में हिमाचल प्रदेश विश्विद्यालय के कानून के सेवानिवृत्त प्रोफेसर डा. कैलाश ठाकुर, प्रो. सावित्री वर्मा ने भी अपने विचार प्रकट किए। बैठक में प्रदेश कांग्रेस महासचिव अतुल शर्मा, बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के सदस्य संदीप कुमार के अतिरिक्त सभी जिलों के बुद्धिजीवी विचार विमर्श के चेयरपर्सन पीताम्बर, जसवाल, लतीफ मुहम्मद, पुनीत शर्मा, जयकृष्ण ठाकुर, डा. सतीश कुमार, विक्रम सिंह, रोहित कुमार शर्मा, कैप्टन जगदीश चंद, हंसराज शर्मा, अरुण मेहता, मुनीलाल, डा. राजकुमार ठाकुर, परषोतम शर्मा, रविंंद्र कुमार लखनपाल, रणवीर चौहान, राम मोहन नेगी, विनोद कुमार परमार, सुरेश कुमार अवस्थी, यशपाल सिंह धोलटा उपस्थित थे।