उफ…यह गर्मी: सूरज ने गर्मी ने निचोड़ डाला ऊना जिला, अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस पार

ऊना। जिला ऊना में लगातार बढ़ रही गर्मी जनजीवन को व्यापक रूप से प्रभावित कर रही है। हालत यह हैं कि मई माह में ही जहां एक तरफ अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस के आंकड़े को पार कर चुका है, वहीं दूसरी तरफ न्यूनतम तापमान में लगातार वृद्धि जारी है।

पिछले 48 घंटों में न्यूनतम तापमान करीब तीन डिग्री सेल्सियस की छलांग लगा चुका है। मौसम विभाग के अनुसार जिला के पहाड़ी इलाकों में आने वाले दो दिनों में अंधड़ या बारिश हो सकती हैं, लेकिन मैदानी इलाकों में गर्मी का क्रम लगातार जारी रहने की संभावना है। जिसके चलते जिला मुख्यालय और इसके साथ साथ तमाम मैदानी इलाके आने वाले दिनों में भीषण गर्मी की चपेट में आने वाले हैं।