Plane Crash: रूस के रियाजान शहर में सैन्य विमान दुर्घटनाग्रस्त; चार लोगों की मौत, पांच घायल

यारोस्लाव। रूस में रियाजान शहर के समीप एक सैन्य विमान के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से चारर लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य घायल हुए हैं। क्षेत्रीय अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार रियाजान के मिखाइलोवस्कॉय रोडवे के पास विमान दुर्घटना में चार लोगों की मौत हो गई है और पांच लोग घायल हुए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत स्थिर बतायी गई है।