Corona News : न्यूजीलैंड में कोरोना के 7,461 नए मामले दर्ज

वेलिंग्टन- न्यूजीलैंड में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 7,461 नए मामले सामने आए हैं। ये सभी मामले स्थानीय रूप से संचारित हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने एक बयान में यह जानकारी दी।यहां लगभग एक सप्ताह से स्थानीय रूप से संचारित मामलों की औसत संख्या 9,000 के आसपास बनी हुई है। मंत्रालय ने इस दौरान 662 मरीजों के अस्पताल में भर्ती रहने की भी जानकारी दी, जिनमें से 13 गहन चिकित्सा विभाग में हैं। दी गई समयावधि में आठ लोगों की महामारी से मौत हुई है।

न्यूजीलैंड में साल 2020 में महामारी की शुरुआत होने के बाद से अब तक 1,421,077 मामलों की पुष्टि हो चुकी है।न्यूजीलैंड फिलहाल कोविड सुरक्षा ढांचे की नारंगी सेटिंग्स के तहत है, जिसके तहत सार्वजनिक कार्यक्रमों में आने वाले लोगों के लिए कोई सीमा तय नहीं की गई है।