मलाणा में नाले का पानी बढ़ा, दस गाडिय़ां भी आई चपेट में, छह घोड़े भी बहे

मणिकर्ण। मणिकर्ण घाटी के मलाणा में भारी बारिश नाले का पानी बढ़ गया। एक महिला बह गई है। मलाणा में बादल फटने के कारण आई बाढ़ से जहां स्थानीय लोगों के आठ से 10 करीब वाहन बाढ़ की चपेट में आ गए हैं। मलाणा एडिट दो प्रोजेक्ट के 30 कर्मचारी भी बाढ़ की चपेट में आने से बचे हैं। ये कर्मी प्रोजेक्ट के भवन में फंस गए थे, जिन्हें लोगों को सुरक्षित निकाल लिया है।

सभी कर्मचारियों को स्थानीय लोगों ने सुरक्षित निकाल लिया है। इस घटना के बाद स्थानीय लोग व प्रोजेक्ट कर्मी सहमे हुए हैं। प्रोजेक्ट को भी कुछ नुकसान होने की सूचना है, वहीं करीब छह घोड़े भी बह गए हैं। बाढ़ आने से सडक़ों को भारी नुकसान हुआ है। क्षेत्र में आवाजाही पूरी तरह से ठप हो गई है।