मायानगरी खुद आएगी लेने, अभिनेता मनोज जोशी ने प्रदेश के कलाकारों में भरा जोश

दिव्य हिमाचल ब्यूरो — बिलासपुर

युवाओं को नशे के खिलाफ जागरूक करने के लिए बिलासपुर पहुंचे फिल्मी जगत के प्रसिद्ध अभिनेता पद्मश्री मनोज जोशी स्थानीय कलाकारों से भी रू-ब-रू हुए। इस दौरान अभिनेता मनोज जोशी ने अपने जीवन के अनुभव साझा करते हुए बताया कि नाटक कलाकार की प्रतिभा को निखारने का मूल मंत्र है और रंगमंच की सफलता ही बड़े परदे तक खुद खींच कर ले जाएगी। उन्होंने कलाकारों से कहा कि अगर आपमें प्रतिभा होगी, तो मुंबई खुद आपके दरवाजे पर लेने पहुंचेगी। यही फिल्मी दुनिया की सच्चाई है। इस अवसर पर उड़ान थियेटर ग्रुप के प्रधान नवीन सोनी, महासचिव अभिषेक सोनी, युवा निर्देशक अभिषेक डोगरा, वरिष्ठ रंगकर्मी सुशील पुंडीर, अंजू शुक्ला, डॉ. अनिता शर्मा, शिफाली दबड़ा, अनमोल धीमान, प्रिंस शर्मा, अश्विका ठाकुर, महेश बंसल, निशांत रघु, सुनील राणा, आसिफ, धीरज, सृष्टि कालिया, गौरी शर्मा, रजत, विश्रुत, गोल्डी, विक्रम शैंकी और प्रदीप सैणी सहित कई कलाकार उपस्थित रहे।