EPFO: नवरात्र या दिवाली पर मालामाल हो जाएंगे कर्मचारी, PF में आ सकता है ब्याज का पैसा

नई दिल्ली। त्योहारी सीजन में कर्मचारियों को बड़ी राहत मिल सकती है। सूचना है कि इपीएफओ कर्मचारियों के खाते में 8.1 फीसदी की दर से ब्याज का पैसा डाल सकता है। अगर ऐसा हो जाता है, त्योहारी सीजन में कर्मचारियों की दिवाली बेहद खास हो जाएगी।

यानी कि कर्मचारियों की जमा रकम पर 8.1 फीसदी की दर से ब्याज मिलेगा। सूत्रों का कहना है कि नवरात्र या दिवाली पर ईपीएफओ यह फैसला ले सकता है। हालांकि अभी ईपीएफओ की तरफ से इस तरह की कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन पहले की कह चुका है कि वर्ष 2021-22 के लिए 8.1 प्रतिशत के हिसाब से पैसा दिया जाएगा। अब ईपीएफओ ऐसा करता है, तो कर्मचारियों के लिए यह एक बड़ी खुशखबरी होगी।