सुखविंद्र सिंह गोल्डी चुने कोषाध्यक्ष, पंजाब भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अश्विनी ने नई टीम में सौंपी जिम्मेदारी

मोहाली, 6 दिसंबर (नीलम ठाकुर)

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के दिशा निर्देशों के अनुसार भारतीय जनता पार्टी पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष अश्विनी की अध्यक्षता में भाजपा पंजाब द्वारा गठित नई टीम में सुखविंद्र सिंह गोल्डी को कोषाध्यक्ष के रूप में जिम्मेदारी दी गई है। इस मौके पर सुखविंद्र सिंह गोल्डी को भाजपा खरड़ के कार्यकर्ताओं ने भाजपा के प्रमुख पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को सिरोपा देकर सम्मानित किया। इस मौके पर बोलते हुए सुखविंद्र सिंह गोल्डी ने कार्यकर्ताओं का धन्यवाद किया और कहा कि वे पार्टी द्वारा दी गई नई जिम्मेदारी को पूरी लगन से निभाएंगे और पंजाब में भारतीय जनता पार्टी को मजबूत करने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। इस मौके पर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य नरिंद्र राणा व रमेश वर्मा, चमकौर साहिब सीट से भाजपा प्रत्याशी दर्शन सिंह शिवजोत, रिपन जैन, जिला महासचिव जगदीप सिंह जग्गी औजला, मंडल अध्यक्ष पवन कुमार मनोचा, जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा तजिंद्र कौर, जिला सचिव प्रवेश शर्मा, जिला आईटी प्रभारी एडवोकेट निकुंज धवन, एडवोकेट मुनीश भारद्वाज, डा. सुनील कुमार, डा. सुखबीर राणा, सुभाष अग्रवाल, अभिषेक ठाकुर, एडवोकेट अरुण वत्स, डा. सोडागर सिंह कोमल, डा. विनय सूद, बालकिशन, रमेश कपूर, चेरी मनोचा, राणा रूप सिंह, बंटी व राम सिंह मौजूद रहे।