सचिन ने ट्रेल रेस में बनाया कीर्तिमान, 37 घंटे 46 मिनट में पूरे किए मनाली से लामा डुग के 13 चक्कर

निजी संवाददाता- मनाली

पर्यटन नगरी मनाली के नसोगी गांव में वर्षों से रह रहे दिल्ली के सचिन शर्मा ने ट्रेल दौड़ के क्षेत्र में नया कीर्तिमान स्थापित किया है। एवरेस्टिंग नामक ट्रेल दौड़ में उन्होंने लगभग तीन हजार मीटर तक की ऊंचाई तक दौड़ की। नसोगी से लमाढुग के लिए वह सुबह निकले और पूरी रात चलते रहे। सुबह तक उन्होंने कुल 13 चक्कर लगाकर चुनौती को पूरा कर लिया। सचिन ने दावा किया है कि भारत में इस तरह की ट्रेल दौड़ का लक्ष्य पूरा करने वाले वह पहले शख्स है। 26 नवंबर को सुबह साढ़े छह बजे उन्होंने अपनी ट्रेल दौड़ नसोगी गांव से शुरू की थी। 27 को शाम आठ बजे उन्होंने यह दौड़ पूरी की। सीधी चढ़ाई चढऩे के बाद वह लमाढुग पहुंचे और लमाढुग से उतरते हुए नसोगी पहुंचे, उन्होंने 13 बार किया।

उन्होंने कहा कि एवरेंस्टिंग दस हजार में किसी भी पहाड़ पर लगातार चलते हुए बिना रुके, बिना सोए दस हजार मीटर की ऊंचाई हासिल करनी थी। जो किसी एवरेस्ट की ऊंचाई से भी अधिक है। उन्होंने 13 चक्कर में यह लक्ष्य हासिल किया। इस ट्रेल दौड़ को पूरा करने में उन्हें 37 घंटे 46 मिनट का समय लगा। उन्होंने कहा कि इस चुनौती से पहले उन्होंने भृगु झील, दशौहर, रानीर्सु झील को 15 घंटे 28 मिनट में पूरा किया है।