मंडी के पहलवान डॉ. संजय ने जीता गोल्ड

स्टाफ रिपोर्टर- मंडी

परशुराम अवार्ड से नवाजे डॉक्टर संजय यादव ने एक बार फिर से हिमाचल प्रदेश की झोली में स्वर्ण पदक डाला है। चंडीगढ़ के मनीमाजरा स्थित इंडोर स्टेडीयम में 12 जनवरी से आगे 16 जनवरी तक आयोजित हुई। अखिल भारतीय सिविल सर्विसेज राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में डॉ. संजय यादव ने प्लस-97 (सुपर हेवी वेट) में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रचा है। इससे पहले भी संजय एक अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी है और हिमाचल प्रदेश के लिए कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक जीत चुके हैं। इसके साथ-साथ प्रदेश सरकार के सर्वोच्च खेल सम्मान परशुराम अवॉर्ड से सम्मानित हैं। कुश्ती जगत में हिमाचल कुमार और हिमाचल केसरी जैसे कई अवार्ड्स से सम्मानित हो चुके हैं। प्रदेश शिक्षा विभाग में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पैड़ी में बतौर डीपीई डॉ. संजय यादव शारीरिक शिक्षा में पीएचडी डिग्री धारक हैं और अब तक कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में एक खिलाड़ी तौर पर और कोच के रूप प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। सरकारी विभाग में अपनी बेहतर सेवाएं देने के साथ-साथ कुश्ती के क्षेत्र में बहुत मेहनत करते हैं। प्रदेश युवाओं को प्रोत्साहन दे रहे हैं। संजय के प्रेरणास्त्रोत उनके बड़े भाई प्रदेश कुश्ती संघ महासचिव जगदीश कुमार बतौर टीम कोच इस प्रतियोगिता में अपनी भागीदारी निभाई। उन्होंने अपने छोटे भाई की इस उपलब्धि को बेहतरीन बताया।