20 लाख के गबन पर HRTC कर्मचारी टर्मिनेट, नाइट ओवरटाइम की राशि अपने खाते में डाली

स्टाफ रिपोर्टर—शिमला

एचआरटीसी में 20 लाख रुपए की गड़बड़ी करने पर एक कर्मचारी को टर्मिनेट किया है। कर्मचारी पर आरोप थे कि वह एचआरटीसी के कंडक्टरों की बकाया राशि के साथ गड़बड़ी करता था और आधी राशि अपने खाते में डाल दिया करता था। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार मामला एचआरटीसी के चंबा डिपो का है। चंबा डिपो में तैनात सीनियर ऑडिटर पर लगे आरोपों की जांच के बाद एचआरटीसी प्रबंधन ने उसे तुरंत टर्मिनेट कर दिया है। एचआरटीसी के प्रबंध निदेशक संदीप कुमार ने मामले की पुष्टि की है। बताया जा रहा है कि एचआरटीसी कंडक्टरों के नाइट ओवर टाइम व अन्य बकाया राशि के बिल इसी व्यक्ति से होकर अप्रॅूव होते थे। यह कर्मचारी सभी कंडक्टरों जो जारी होने वाली कुल राशि में से कुछ हिस्सा अपने खाते में डाल दिया करता था। इस तरह से आरोपी ने कुल 20 लाख रुपए की राशि जो कंडक्टरों को मिलनी थी, वह राशि अपने खाते में डाल दी।